छावनी परिषद वाराणसी एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा साप्ताहिक आयोजन वरुणा संध्या नेहरू पार्क कैंट में आयोजित किया गया भारत पर्यटन पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से वरुणा संध्या में आज़ नर्तन इंस्टीट्यूट इन परफॉर्मिंग आर्ट अहमदाबाद की ट्रस्टी व संगीत नाटक अकादमी भारत सरकार द्वारा सम्मानित गुरु स्मिता शास्त्री एवं कलारत्ना के वी सत्यनारायण के द्वारा निर्देशित कुचिपुड़ी नृत्य मे वेणु अयाचित एवं प्रषिता सुराना ने पहली प्रस्तुति गणपतिनि फिर सर्वश्लोकम, सिम्हानंदिनी प्रतुस्त कर रोमांचित कर दिया चौथी प्रस्तुति बाला गोपाल और अंत में भामकलापम पेश कर समाप्त लिया कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदान किया धन्यवाद ज्ञापन छावनी परिषद के अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने ज्ञापित किया आयोजन में वरिष्ठ शहनाई वादक पंडित दुर्गा प्रसन्ना काशीराम कुशवाहा भरतनाट्यम कलाकार बसंत कुमार गुप्ता सहित पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी एवं सुधिस्रोता उपस्थित रहे।