वाराणसी में श्रृंगार गौरी को जलाभिषेक के लिए जाते समय शिवसैनिकों के दो गुटों को पुलिस ने अलग- अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गुटों से कुल 61 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। श्रृंगार गौरी का जलाभिषेक करने का अरमान इस वर्ष भी शिवसैनिकों का पूरा नहीं हो पाया। थाना लाए गए सभी शिवसैनिकों को कुछ देर बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।