सारनाथ क्षेत्र के गोइठहां रिंग रोड पर बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब हरहुआ की ओर से आ रहा गिट्टी लदा ट्रेलर गलत दिशा से आ रहे एक पिकअप को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे मालवाहक ऑटो को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा।