फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवरात्रि का छठा दिन आज, करिए देवी कात्यायनी के दर्शन, देवी दर्शन से पूरी होगी कामना

नवरात्रि का आज छठा दिन है। आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाती है। वाराणसी चौक क्षेत्र में सिंधिया घाट के ऊपर मां कात्यायनी देवी का मंदिर है। भोर से ही मां कात्यायनी के शृंगार और उनकी मंगला आरती के बाद उनके पट को दर्शन-पूजन के लिए खोला गया तो कतार में खड़े भक्त मां का जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन शुरू किया दर्शन-पूजन का यह सिलसिला देर रात तक अनवरत जारी रहेगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां कात्यायनी देवी के दर्शन-पूजन से श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा मां को दही और हल्दी का लेपन करने से कुंवारी कन्याओं या लड़कों के विवाह विवाह जल्द हो जाता है. मंगलवार और गुरुवार के दिन यहां पर कुंवारी कन्याओं और कुंवारे लड़कों की लंबी कतार देखने को मिलती है | कात्ययान ऋषि ने तपकर देवी से वरदान मांगा था कि आप पुत्री के रूप में मेरे कुल में पैदा हों। देवी ने कात्यायन ऋषि की प्रसन्नता के लिए अपना अजन्मा स्वरूप त्याग कर पुत्री रूप में जन्म लिया था। पिता के गोत्र से जुड़ने के कारण देवी का नाम कात्यायनी पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें