वाराणसी के लालपुर स्टेडियम में चल रही 18वीं ओलंपियन विवेक सिंह मेमोरियल राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में झांसी छात्रावास और लालपुर स्टेडियम की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तेज आक्रमण और शानदार रक्षण का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।