शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसही स्थित अशोकपुरम कॉलोनी में जमीन की प्लॉटिंग करने वाला बबलू पटेल और उसकी पत्नी अनिता रास्ते पर बीचोबीच दिवाल बनाकर मार्ग को अवरूद्ध करने लगे। कॉलोनी में बने पचासों मकान के लोगों ने मौके पर दिवाल बनाने से मना किया। इस पर उपरोक्त लोग नहीं मान रहे थे। पीड़ित लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिवाल बना रहे बबलू और अनिता को मना कर दिया।