सावन का पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम समेत जिले के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। विश्वनाथ धाम में भक्तों की लाइन एक दिन पहले ही लग गई थी। सोमवार की सुबह मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रविवार से ही चहुंओर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। शिवधाम नगरी में कोई 50, कोई सौ किमी दूर से संकल्पित होकर आए कांवड़ियों का जत्था देवाधिदेव महादेव की भक्ति में लीन रहा।