सावन के पहले दिन विश्वनाथ धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती के साथ ही बाबा का दर्शन शुरू हुआ तो हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा धाम गूंज उठा। मंडलायुक्त व मंदिर के सीईओ समेत अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान श्रद्धालु खुशी से झूम उठे।