संपूर्णानंद संस्कृत विवि का 44वां दीक्षांत समारोह बुधवार को मनाया जा रहा है। विवि में हुई विद्यापरिषद और कार्यपरिषद की बैठक में 11476 उपाधियों और 51 पदक दिए देने पर मुहर लगाई गई थी। बुधवार को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 29 मेधावियों को 51 पदक देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दीक्षांत विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की प्रारंभ का प्रतीक है, जिसमें वे अपने ज्ञान और कौशल का व्यावहारिक प्रयोग करने का संकल्प लेते हैं।