वाराणसी में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारीलाल शर्मा ने 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की तैयारियों में जुटा है।