छावनी क्षेत्र के होटल डी पेरिस में बिना अनुमति डांडिया नाइट कार्यक्रम को कैंट पुलिस ने मंगलवार देर शाम रद्द करा दिया। आयोजकों ने बिना अनुमति लिए भोजपुरी गायक अभिनेता पवन सिंह के नाम पर 12.50 लाख रुपये के 2500 टिकट बेच डाले। प्रति टिकट 500 रुपये था। 25 पीड़ितों की संयुक्त तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया।