चौदह वर्ष बाद लंका जीत कर अयोध्या लौटे भगवान राम के राज्याभिषेक की लीला रामनगर में अविस्मरणीय छटा की साक्षी बन गई। विश्व प्रसिद्ध 'रामनगर की रामलीला' की भोर की आरती की झलक पाने के लिए आस्था का जन समुद्र उमड़ पड़ा। इस दौरान मानो पूरी काशी आरती का हिस्सा बनने के लिए पहुंच गई हो। जय श्री राम और हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।