फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना घर आश्रम में पीएनजी गैस आधारित कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 02:19 PM IST

वाराणसी स्थित अपना घर आश्रम में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पीएनजी गैस आधारित कुकिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। इस प्रणाली का उद्घाटन गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक एच. के. गर्ग एवं महाप्रबंधक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गौरतलब है कि हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर ईरान-इजरायल तनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिससे आश्रम में भोजन व्यवस्था संकट में आ गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए आश्रम प्रबंधन ने आपात बैठक कर जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी के निर्देश पर गेल के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 20 दिनों में पीएनजी पाइपलाइन बिछा दी। अब इस नई व्यवस्था के माध्यम से आश्रम में प्रतिदिन लगभग 1400 जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक डॉ. के. निरंजन, संस्थापिका डॉ. कात्यायनी, अध्यक्ष ओ. एन. उपाध्याय, सचिव राकेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनहित के कार्यों में योगदान देना संतोषदायक है और आश्रम द्वारा की जा रही मानव सेवा प्रेरणादायक है। अंत में डॉ. निरंजन ने सभी अतिथियों और गेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस कार्य को सराहनीय बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें