वाराणसी जिले में पतेरवा के नईबाजार चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भोजन डिलिवर करने वाले वैन को विरोध कर गेट से ही वापस कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। प्रथमिक विद्यालय पतेरवा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अप्रैल से विद्यालय खुला है, तब से खाना आ रहा लेकिन गुणवत्ता खराब होने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। इधर, दो दिन से कई बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। इसे लेकर अभिभावक जब खाना देखने पहुंचे तो रोटी, दाल और चावल से दुर्गंध आ रहा था। इधर, मंगलवार को सुबह लगभग 7.30 बजे ही खाना ले कर वैन स्कूल के पास आ गया। इसकी सूचना जैसे अभिभावकों को मिली वे स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे। विरोध होता देख वैन चालक भोजन ले कर वापस लौट गया।