11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नमों घाट योग शिविर कार्यक्रम में पहुंचे चंदौली सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने भी योग किया और स्वास्थ्य रक्षा का संदेश दिया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भी इनके साथ योग किया। बता दें कि इस मौके पर काशी में उत्साह देखने को मिला। घाट से लेकर घर तक हर कोई योग करते दिखाई दिया।