फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में नित्या पाठक का हुआ नागरिक अभिनंदन, VIDEO

वाराणसी। मैथिल समाज उत्तर प्रदेश की ओर से चौखंभा चौक स्थित भारतेंदु भवन में सुलभ इंटरनेशनल की वाइस चेयरमैन और पद्म विभूषण स्वर्गीय बिंदेश्वरी पाठक की बेटी नित्या पाठक का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान निरसन कुमार झा, दीपेश चंद्र चौधरी और मालिनी चौधरी ने उन्हें मिथिला संस्कृति का प्रतीक पाग, दुपट्टा व कवि कोकिल विद्यापति चित्र देकर सम्मानित किया। नित्या ने कहा कि काशी में सम्मानित होना बहुत ही गरिमा की बात है। नागरिक अभिनंदन में दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता गो सेविका और नारी सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत एकता संसनवाल और दिल्ली की लोकप्रिय हिंदी मैथिल लोकगायिका डॉ. सुष्मिता झा का भी सम्मान किया गया। संचालन गौतम कुमार झा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक ज्योति, डॉ. विजय कपूर, सुधीर चौधरी व मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें