नागरी प्रचारिणी सभा ने 132 साल के इतिहास में पहली बार छात्र-छात्राओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। देश भर के विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब सभा में इंटर्न कर सकेंगे। पहले बैच की शुरुआत हो चुकी है और इसमें 10 विद्यार्थियों ने सभा का कैटलॉग तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वह सभा की अनमोल विरासत से भी रूबरू हो रहे हैं।