नो फ्यूल डे के अवसर पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी से नगर निगम कार्यालय पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत और प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग समय की जरूरत है। नगर आयुक्त की इस पहल की कर्मचारियों और लोगों ने सराहना की।