वाराणसी में गंगा विचार मंच के साथ सेना के जवानों ने घाट किनारे सफाई अभियान चलाया और स्वच्छ गंगा का संदेश दिया। आपको बता दें कि देव दीपावली के पूर्व घाटों पर सफाई के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे के गंगा विचार मंच ने कमर कस ली है। काशी के घाटों को स्वच्छ रखने के गायघाट पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता का संकल्प लिया गया। आगे की योजना पर गौर करें तो देव दीपावली से पहले काशी के चौरासी घाटों की सफाई अभियान चलाने का प्लान किया।