फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष फुटबॉल का हुआ आगाज, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, VIDEO

क्षेत्रीय खेल कार्यालय और यूपी फुटबॉल संघ की ओर से अखिल भारतीय आमंत्रण इनामी पुरुष फुटबॉल का आगाज मंगलवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। पहले हाफ में रेफरी से यलो कार्ड मिलने के बाद भी दिल्ली सीआईएसएफ के फॉर्वर्ड खिलाड़ी संतोष ने मैच के 81वें मिनट में बुलेट किक से निर्णायक गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैच हारने के बाद यूनाईटेड क्लब सीवान बिहार की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। पहले हाफ के 23वें मिनट में सीआईएसफ के खिलाड़ी को यूनाइटेड क्लब के खिलाड़ी के गलत टैकल पर बहस शुरू हो गई। इस दौरान रेफरी ने सीआईएसएफ के फॉर्वर्ड 13 नंबर जर्सी पहने संतोष को यलो कार्ड दे दिया। इसके बाद सीआईएसएफ ने छह अटैक कर गोल के प्रयास किए। खालिद के तेज शॉट को सीवान के गोलकीपर समीर ने डाइव मारकर बचाव कर टीम को जीवनदान दिलाया। पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ में दिल्ली के कोच अजीत कुमार ने अनुभवी खिलाड़ी सुमित दूबे को मैदान पर उतारा। खेल के 81वें मिनट में दिल्ली के खिलाड़ियों ने राइट विंग से आक्रमण किया। संतोष कुमार ने बुलट किक लगाकर दिल्ली की टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। सीआईएसएफ दिल्ली ने यह मैच जीत लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें