बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से मरीजों के इलाज में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन और मेडिकल उपकरण की चोरी करते एक व्यक्ति को यहां तैनात पैरामेडिकल स्टाफ ने पकड़ लिया है। पैरामेडिकल स्टाफ की सजगता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिकित्सकीय सामग्री के साथ ही ट्रॉमा सेंटर के सामने चलने वाले एक मेडिकल स्टोर का खाली बिल भी बरामद किया गया है। ट्रॉमा सेंटर के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने लंका एसओ को तहरीर दी है। आरोपी बिहार के रोहतास जिला निवासी संतोष तिवारी है।