चौबेपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता कंचन की प्रसव के बाद मौत हो जाने से परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को परिजनों ने वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े रूस्तमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की।