फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय इंटर कॉलेज बैजनत्था की नई प्रबंध समिति गठित, स्वामी अवधेशानन्द गिरि बने अध्यक्ष; VIDEO

श्री जपेश्वर महादेव मठ, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, वाराणसी स्थित भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की नई प्रबंध समिति का निर्वाचन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक परमपूज्य श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज के संरक्षण और निर्देश में आयोजित की गई। निर्वाचन के बाद परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज को सर्वसम्मति से प्रबंध समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक श्री जपेश्वर महादेव मठ परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री जपेश्वर महादेव की समाधि, भगवान शिव एवं श्री हनुमान जी महाराज के पूजन-अर्चन से हुआ। चुनाव प्रक्रिया परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि निर्वाचन अधिकारी श्री पपीहा त्रिपाठी ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। सर्वसम्मति से आगामी पांच वर्षों के लिए भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की नई प्रबंध समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष के रूप में परमपूज्य जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज, सभापति (उपाध्यक्ष) श्रीमहंत उमाशंकर भारती जी, प्रबंधक श्रीमहंत प्रेम गिरि जी, सदस्य श्रीमहंत महेश पुरी जी महाराज तथा कोषाध्यक्ष श्रीमहंत रामेश्वर गिरि जी महाराज निर्वाचित हुए। समिति के सदस्यगण में श्री महंत होम भारती, श्रीमहंत कंचन गिरि जी महाराज, महंत पृथ्वी गिरि जी, श्री सुंदर पुरी जी, महंत महेंद्रानन्द गिरि जी, महंत शैलेन्द्र गिरि जी, महंत वीरेन्द्रानन्द गिरि जी, महंत रणधीर गिरि जी, महंत मोहन भारती जी, महंत निरंजन भारती जी, श्री शिवानन्द सरस्वती जी तथा श्रीमहंत आनन्दपुरी जी शामिल हैं। वहीं उप आचार्य महामंडलेश्वर के रूप में श्री कपिल पुरी जी का नाम घोषित किया गया। इस अवसर पर संतों एवं पदाधिकारियों ने भारतीय इंटर कॉलेज, बैजनत्था की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन तथा सनातन संस्कृति और भारतीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्रीमहंत नारायण गिरि (प्रवक्ता, जूना अखाड़ा), महंत धीरेंद्र पुरी (दिल्ली), महंत मुकेश पुरी (हरियाणा), महामंडलेश्वर मुक्तेश्वर आनंद गिरि (वाराणसी), थानापति नीलकंठ गिरी तथा अखाड़े के कानूनी सलाहकार मुन्नीलाल पांडे सहित अनेक संत-महात्मा एवं अखाड़े के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री जपेश्वर महादेव के जयघोष और संतों के मंगलाशीर्वाद के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें