फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाशिवरात्रि : श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन और आरती को लेकर क्या है खास इंतजाम, जानिए पूरी डिटेल

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा-आरती के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी है। मंदिर के सीईओ विश्व भूषण ने विशेष व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रातः 3:15 बजे मंगला आरती समाप्त होने के बाद प्रातः 3:30 बजे से मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुल जाएगा। महाशिवरात्रि पर रात्रि में होने वाली चारों पहर की आरती के दौरान भी श्री काशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन सतत चलता रहेगा। जाने महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाली पूजा आरती की समय- सारणी 1. मंगला आरतीः प्रातः 2:15 बजे पूजा आरम्भ होगी। प्रातः 3:15 बजे आरती समाप्त होगी। प्रातः 3:30 बजे मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलेगा। 2. मध्याहन भोग आरतीः प्रातः 11:40 बजे पूजा आरम्भ होगी। मध्यान्ह् 12:20 बजे पूजा समाप्त होगी। 3. चारों प्रहर की आरतीः प्रथम प्रहर- रात्रि 9:30 बजे शंख बजेगा एवं पूजा की तैयारी होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा। रात्रि 10:00 बजे से आरती प्रारम्भ होकर रात्रि 12:30 बजे समाप्त होगी। द्वितीय प्रहर- रात्रि 01:30 बजे से आरती प्रारम्भ होकर रात्रि 02:30 बजे समाप्त होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा। तृतीय प्रहर- प्रातः 03:30 बजे से आरती प्रारम्भ होकर प्रातः 04:30 बजे समाप्त होगी तथा झांकी दर्शन सतत् चलता रहेगा। चतुर्थ प्रहर- प्रातः 05:00 बजे से आरती प्रारम्भ होकर प्रातः 06:15 बजे समाप्त होगी तथा झाँकी दर्शन सतत् चलता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें