फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकवि भास के नाटक अविमारकम का हुआ मंचन, VIDEO

कवि भास द्वारा रचित नाटक अविमारकम का नायक विष्णुसेन है। उसने अवि (भेड़) रूपी राक्षस को मारकर अविमारक नाम अर्जित किया है। नाटक में वह धीरललित नायक के रूप में राजकुमारी करंगी से विवाह करने के लिए अंत:पुर में प्रवेश करता है। शृंगार रस प्रधान वाले नाटक में नायक-नायिका का मिलन और प्रेम का वर्णन किया गया है। नागरी नाटक मंडली में अश्विन नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के नाट्य निर्देशन में गौरी कला मंडपम संस्था की ओर से महाकवि भास के नाटक अविमारकम का मंचन हुआ। सह निर्देशन मोहन दुबे व अमित सिंह, नाट्य लेखन प्रो. शिल्पा सिंह का रहा। नारद की भूमिका रोहित तिवारी, कुंतीभोज बृजमोहन यादव, अविमाकर मोहन दुबे, कुरंगी की भूमिका में दिव्या श्रीवास्तव रहीं। गायन ईशान घोष व रुपम रघुवंशी का रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें