वाराणसी में कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार ने अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के साथ ही काशी की संस्कृति की सराहना की और बनारसी मिजाज में डूबे नजर आए। फिल्म 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, और इसके शोज का 'हाउसफुल' होना इस बात का सबूत है। इस हॉरर-कॉमेडी को दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स की खुशी एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर तक के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 36.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी, और सिर्फ 3 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस सफलता के साथ 'भूल भुलैया 3' कार्तिक के करियर में इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगी। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।