फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंश्योरेंस का होगा विस्तार, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 16 Jul 2026 09:03 PM IST

भारत की तेजी से उभरती स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा कंपनी गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार के तहत वाराणसी में एरिया ऑफिस का शुभारंभ किया। कंपनी ने इसे उत्तर भारत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य बीमा सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कंपनी के अनुसार, वाराणसी एरिया ऑफिस पूर्वी उत्तर प्रदेश में परिचालन का प्रमुख केंद्र होगा। यहां से सलाहकार नेटवर्क का विस्तार, अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ साझेदारी मजबूत करने, कैशलेस अस्पतालों का नेटवर्क बढ़ाने, ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य बीमा दावों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों में पहली बार स्वास्थ्य बीमा लेने वाले ग्राहकों, स्व-रोजगार से जुड़े लोगों, एमएसएमई और परिवारों के बीच स्वास्थ्य बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री जी. श्रीनिवासन ने कहा कि भारत में स्वास्थ्य बीमा का अगला बड़ा विस्तार उभरते शहरों और जिलों से होगा, जहां स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं और लोग बढ़ते चिकित्सा खर्च से वित्तीय सुरक्षा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी की रणनीति स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति बनाकर भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य बीमा सेवाएं उपलब्ध कराना है। कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2026-27 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1,500 से अधिक बीमा सलाहकारों को जोड़ना, स्वास्थ्य बीमा कवरेज का विस्तार करना और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क को मजबूत करना है। वर्तमान में गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस देशभर में 75 कार्यालयों के माध्यम से 9.25 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे रही है। वाराणसी एरिया ऑफिस का उद्घाटन एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. सिंह और गैलेक्सी हेल्थ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री जी. श्रीनिवासन ने कंपनी की वरिष्ठ नेतृत्व टीम की उपस्थिति में किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें