संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने लालपुर स्टेडियम के बाथरूम में शक्तिवर्धक दवाइयों के मिलने पर संज्ञान लिया। समिति के सदस्यों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने मंडलीय सचिव और जिला सचिव से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। उनके निर्देश पर माध्यमिक सचिव ने बाथरूम के बाहर प्रहरी नियुक्त कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को बैग के साथ बाथरूम में जाने पर रोक लगा दी गई है।