भगवानपुर स्थित एक मकान में चार बंदरों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख बंदर वहां से भाग निकले। परिजनों ने घायल बुजुर्ग का उपचार कराया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बंदरों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता है।