फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में मुठभेड़, पुलिस की गोली से बदमाश बेदी पटेल हुआ घायल, फायरिंग कर दिखा रहा था दुस्साहस

वाराणसी में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश  को गोली लगी है और घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर वरूणा जोन में रूटीन चेकिंग की जा रही थी इसी बीच दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए।शक होने पर पुलिस ने रोका तो दोनो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घायल बदमाश के खिलाफ आठ मुकदमे गंभीर धाराओं में अलग - अलग थानों में दर्ज हैं। बदमाश का नाम बेदी पटेल है और रोहनियां के कनेरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अभी बदमाश का रेकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें