वाराणसी के पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजीव कृष्णा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला अपराध के मामलों में कमी दर्ज की गई है तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।