वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में चौड़ीकरण परियोजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। प्रशासन ने शेष निर्माणों को हटाने के साथ मलबा साफ कराया। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से हुई। परियोजना अंतिम चरण में है और इसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है।