मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक विजयपुर में लूट की घटना से अफरा तफरी मच गई। झिललरबीजर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सरोज पत्नी के साथ 290000 रुपये जमा जमा करने आया था। जमा पर्ची भरने में गलती हो गई थी दूसरी पर्ची भर रहा था तभी एक व्यक्ति पैसा छीनकर भाग गया। घटना के बाद शोर मचाने पर पब्लिक इकट्ठा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि पैसा जमा हो गया लेकिन फिर बाद में वापस किया गया जब ये पेपर भरने लगी उसी दौरान पैसा लेकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया तब तक लुटेरा निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है और एक युवक इस सीसीटीवी में कैद हुआ है।