संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जयंती वर्ष के अवसर पर सीर गोवर्धन आश्रम में आयोजित समरसता संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को संत रविदास के समानता, समरसता और मानवता के संदेश पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संतों के आदर्श सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं।