वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत गुरु रविदास जन्मस्थली मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। इस दौरान संत समाज और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।