काशी में मुख्यमंत्री योगी ने कहा समाज निर्माण को मजबूत कर रहे महंत शंकरपुरी को धन्यवाद देता हूं। मठ द्वारा कार्यों को सरकार हमेशा आगे बड़ाने में मदद करेगी। कहा कि सनातन धर्म को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा मंदिर स्वावलंबी बन रहा है। अन्नपूर्णा मंदिर परिवार को रोजगार दे रहा है। शिलाई मशीन से एक परिवार तो चलेगा ही, साथ ही बहन- बेटियां आत्मनिर्भर बन रही हैं। मां अन्नपूर्णा सबका पालन पोषण कर रही हैं।