कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चार दिवसीय सूर्य षष्ठी का महापर्व डाला छठ मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। महिलाएं आज रात से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। बुधवार को छठ पूजा के लिए महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। उन्होंने पूजन के लिए एक-एक सामग्री खरीदी। इस बार पूजन सामग्रियों पर महंगाई की मार दिखी। 300 रुपये पीस दउरा बिका तो 200 रुपये किलो अनार। फल से लेकर अन्य पूजन सामग्रियों में 10 से 20 रुपये की तेजी रही।