कटरा कोतवाली के हरना की गली में बीते दिनों सपा नेता प्रियांशु ओझा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या हो गई थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल प्रियांशु ओझा के परिजनों से जाकर मिला उनका हाल जाना इसके साथ ही ये संदेश भी दिया कि दुख की घड़ी में पूरी सपा उनके साथ है। इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।