पूर्वोत्तर रेलवे बुल्स अकादमी की ओर से रविवार को अंडर-14 इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट एनईआर बास्केटबॉल कोर्ट पर खेला गया। इसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल बीएलडब्लयू और एनईआर बुल्स के बीच खेला गया। इसमें बीएलडब्ल्यू की बास्केटबॉल टीम ने एनईआर बुल्स को हरा दिया। मुख्य अतिथि सीडीओ एनईआर विनीत सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंकज सिंह, आशीष दुबे, प्रियेश, दिव्यांशु, अभिषेक दुबे आदि मौजूद रहे।