बीएचयू कैंपस में एक बार फिर से छेड़खानी करने के प्रयास की घटना सामने आई है। लंका थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, साइबर लाइब्रेरी से हॉस्टल जाते वक्त एमबीबीएस पहले वर्ष की छात्रा के साथ नशे में धुत तीन बाइक सवारों पर छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगा है।