वाराणसी कमिश्नरेट के कैंट थाना क्षेत्र के होटल वेस्ट इन में युवती पर फायरिंग के आरोपी शुभम राय को कैंट पुलिस ने सैनिक अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर का पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी चकलोला थाना कपसेठी वाराणसी का निवासी है।