वाराणसी में ब्रह्माकुमारीज के 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत बुधवार को विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। सेंट मैरी स्कूल, गुरु नानक इंटर कॉलेज और मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, मवैया में आयोजित कार्यक्रमों में 2200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और आजीवन नशामुक्त रहने का दृढ़ संकल्प लिया। अभियान छह से 20 अगस्त तक चलाया जा रहा है।