रंगभरी एकादशी उत्सव का उल्लास शिवनगरी काशी में आरंभ। महंत आवास पर गीत गवना के साथ गौरा के गौने की रस्में निभाई जा रहीं। चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत के साथ काशी में बिखरने लगे होली के रंग। 22 मार्च को सायं काल तेल हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। माता गौरा की रजत प्रतिमा के सामने जलाए दीप, उतारी आरती।