पूरे यूपी में अटल जी की अस्थिकलश यात्रा निकाली गई। सुल्तानपुर, इलाहाबाद, शाहजहांपुर, वाराणसी इन सभी जगहों पर पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थिकलश यात्रा में बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। वाराणसी में तय समय से दो घंटे देरी से ये यात्रा शुरु हुई। इलाहाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी इस यात्रा में शामिल हुए।