फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election:चुनाव से पहले किसानों को सरकार का तोहफा!सोलर पंप के लिए मिलेगा 90 फीसदी अनुदान

यूपी में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है....चुनाव की तैयारियों का काम चल रहा है....अगले साल यानि 2026 के अप्रैल और मई में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है....सूबे के पंचायत चुनाव इसलिए और ज्यादा अहम हो जाते हैं क्यों कि उसके ठीक एक साल बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होते हैं...इसलिए तमाम राजनीतिक इस चुनावों को विधानसभा की लड़ाई से पहले का सेमीफाइनल मानकर चलते हैं...अब पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है.

प्रदेश में सोलर पंप लगाने वाले किसानों के लिए प्रदेश सरकार योजना लेकर आई है। लघु एवं सीमांत किसानों को सिर्फ 10 फीसदी मूल्य पर सोलर पंप मुहैया कराने की योजना है। बाकी 90 फीसदी कीमत राज्य सरकार देगी। इसी तरह बड़े किसानों को 20 फीसदी कीमत चुकानी होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में भेजा जाएगा। सरकार की इस योजना को पंचायत चुनाव के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है।

प्रदेश में 238.22 लाख किसान हैं। इनमें करीब 93 फीसदी लघु एवं सीमांत किसान हैं। प्रदेश सरकार बिजली और डीजल की कृषि क्षेत्र में खपत कम करने, पर्यावरण प्रदूषण बचाने और किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत बिजली कनेक्शन को कम करके सोलर पंप को सिंचाई व्यवस्था में शामिल किया जा रहा है। दो हार्स पॉवर से लेकर 10 हार्स पॉवर तक के सोलर पंपों द्वारा सिंचाई करने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभी तक सोलर पंप पर 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है। अब इसे बढ़ाने की तैयारी है।

कृषि विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीए कुसुम)योजना के तहत सोलर पंप लगवाने वाले लघु एवं सीमांत किसानों को कुल लागत का 90 फीसदी और बड़े किसानों को 80 फीसदी तक अनुदान दिया जाए। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सोलर पंप लगवाने वाले किसानों को बोरिंग खुद करानी होगी। मोटर, सोलर पैनल जैसी चीजें योजना के तहत तय की गई वेंडर कंपनी से लगवाया जाएगा। दो हार्स पॉवर के सोलर पंप पर करीब 1.80 लाख और पांच हार्स पावर के पंप पर करीब 4.80 लाख का खर्च आता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें