सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके खास निशाने पर रहे। अखिलेश ने कहा कि गर्मी निकालने की बात करने वाले बीजेपी के नेता पहले चरण के चुनाव में सन्न हो गए, दूसरे चरण में सुन्न हुए और चौथे-पांचवें चरण में शून्य हो जाएंगे।