उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। कक्षा दसवीं में 88.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षा में कुल 85.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। छात्रों का परिणाम अब यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रिंस पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है।