बांगरमऊ के नौनिहालगंज में शराब के लती ई-रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर होने वाले रोज-रोज के विवाद ने आज हिंसक रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।