उन्नाव जिले में बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही वृद्धा से 3500 रुपये लूटने के बाद पड़ोसी दो युवकों ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर के किनारे फेंक दिया। मंगलवार सुबह मुठभेड़ में घायल व पकड़े गए दूसरे आरोपी की निशादेही पर शव बरामद किया गया है।