उन्नाव जिले में दही थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पेड़ गिरने की वजह से हाईवे पर यातायात पूरी तरह से रुक गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का प्रयास कर रही है, ताकि जाम को जल्द से जल्द खोला जा सके।